Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने कैबिनेट बैठक में किये कई बड़े एलान , पढ़े जानकारी
Punjab CM Charanjit Channi made many big announcements in the cabinet meeting, read the information

पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने कैबिनेट बैठक में किये कई बड़े एलान , पढ़े जानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने कैबिनेट बैठक में कई बड़े एलान किये । बड़ी खबर है कि अब पंजाब में लाल लकीर वाली जमीन पर रहने वाले लोग उस घर के मालिक बनेंगे। वहीँ इसके मद्देनज़र पंजाब सरकार ने ‘मेरा घर-मेरे नाम’ स्कीम शुरू की है। बता दे कि सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस स्कीम पर मुहर लगा दी गई है । वहीँ इसके बाद सीएम चरणजीत चन्नी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की जानकारी दी। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पहले यह स्कीम सिर्फ गांवों तक सीमित थी, लेकिन वहीँ अब इसे शहरों में भी लागू किया जाएगा। वहीँ मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने पैतृक घर की बात भी बताई। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उनका घर भी लाल लकीर में है, और इसलिए आज भी वह घर उनके पिता जी के नाम पर नहीं है।

CM चन्नी ने कहा कि ड्रोन के जरिए पंजाब सरकार नक्शा तैयार करेगी। इसके बाद इसे उस गांव या शहर के हिस्से के बाहर लगा दिया जाएगा। और अगर किसी को ऐतराज हो तो वह 15 दिन के भीतर बता सकता है। वहीँ इसके बाद लोगों को उस जमीन का मालिक बना दिया जाएगा। वहीँ इसके अलावा पंचायती जमीनों को भी चिन्हित कर दिया जाएगा।

इसके अलावा CM चन्नी ने कहा कि पंजाब में जहां भी NRIs की जमीन या मकान हैं उन्हें भी चिन्हित कर जमीन के रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया जाएगा। जिसके बाद कोई भी उसके मालिकाना हक में हेर-फेर नहीं कर सकेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री चन्नी ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार के 2 किलोवॉट तक बिजली के पुराना बकाया बिल सभी के लिए माफ किए गए हैं। इसके बारे में उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी एक धर्म और जाति के लिए नहीं है, बल्कि सभी कैटेगरी के परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।


Leave a Reply