Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड संकट से निपटने के लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास का सहयोग मांगा
Good news for the sangat of Dera Beas

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड संकट से निपटने के लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास का सहयोग मांगा

चंडीगढ़ : पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर चिंता जताई है।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड के विरुद्ध लड़ाई में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सहयोग की मांग की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को भी उनकी अलग-अलग शाखाओं में अधिकारिक प्रतिनिधियों से तालमेल बनाने के आदेश दिए हैं।

सतसंग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने उनको कोविड मरीजों के इलाज के लिए सभी शाखाएं उपलब्ध करवाने और इस उद्देश्य के लिए अटैडैंट तैनात करने की अपील की है। उन्होंने सत्संग के प्रमुख को राज्यभर में कोविड प्रभावित लोगों के लिए दवाएं और अन्य राहत सामग्री के रूप में सहायता देने की भी विनती की है।

मुख्यमंत्री ने बीते साल राज्य की कोविड के विरुद्ध जंग में राधा स्वामी सतसंग ब्यास की शानदार सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे हालात को स्थिर बनाने में मदद मिली थी।

 

source link


Leave a Reply