Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के शमशेर अस्पताल के खिलाफ DC घनश्याम थोरी का बड़ा एक्शन
First in Jalandhar Punjab under Sarbat health insurance scheme, 88.8 percent beneficiaries were covered

जालंधर के शमशेर अस्पताल के खिलाफ DC घनश्याम थोरी का बड़ा एक्शन

जालंधर : कोरोना मरीजों की जांच और इलाज को लेकर लूट मचाने वाले अस्पतालों पर जिला प्रशासन ने डंडा चलाना शुरू कर दिया है। मरीज का बिना आरटी-पीसीआर टेस्ट लिए लेवल-2 में इलाज करने के मामले को लेकर जिला प्रशासन ने शमशेर अस्पताल पर एक्शन लिया है। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने अस्पताल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद यहां की लेवल-2 कोविड केयर फैसिलिटी को सस्पेंड कर दिया है। जांच के लिए चार सदस्यों की कमेटी बना दी गई है।

मरीज का कोरोना टेस्ट किए बगैर ही शमशेर अस्पताल में उसका कोरोना का इलाज किया जा रहा था। लेवल-2 वाले कोविड केयर में मरीज को लेवल थ्री कीऑक्सीजन सपोर्ट देकर इलाज किया जा रहा था। इलाज के साथ मरीज के परिजनों का अच्छा खास बिल बना दिया। इसके बाद उनसे दवा व इंजेक्शन के लिए ओवरचार्जिंग की गई। इस दौरान मरीज की मौत भी हो गई थी। जब इस बाबत डिप्टी कमिश्नर को शिकायत मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने शमशेर अस्पताल की कोविड केयर फेसिलिटी सस्पेंड कर दी। इस अस्पताल में अब कोरोना के नए मरीज दाखिल नहीं हो सकेंगे।

मामले की विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यों की कमेटी बना दी गई है। कमेटी में एसडीएम-1, सिविल सर्जन, जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी ड्रग्स व वडाला के मेडिकल अफसर डॉ. अशोक कुमार को शामिल किया गया है।

 

 

source link


Leave a Reply