लुधियाना : अगर आप लुधियाना में रहते हो तो हो जाओ सावधान , क्यूंकि लुधियाना में विवाह और अन्य लाइव प्रोग्रामों में शराब एवं नशे का प्रचार करने वाले गाने बाजाने पर पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने पाबंदी के आदेश जारी किये है। आपको बता दे कि अब अगर समारोह में नशे से जुड़े दो घूंट पिला दे साकिया जैसे गाने बजाये तो कार्रवाई होगी।
इसके अलावा नए आदेशों के मुताबिक पेट्रोल पंप, होटलों और मैरिज पैलसों को 30 दिन के अंदर सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल करने के लिए भी कहा गया है। और वहीँ एटीएम मशीनों पर रात 10 से सुबह 6 बजे तक सिक्योरिटी गार्ड तैनात करना होगा।इसके अलावा रेस्तरां और ढाबे रात साढ़े 11 बजे तक ही खुले रह सकते हैं, और शराब के ठेके 11 बजे तक खुले रहेंगे।
वहीँ पार्किंग ठेकेदारों को भी हिदायतें जारी की गई हैं कि हर आने-जाने वाले वाहन की पूरी जानकारी होनी चाहिए, इसके लिए एक रजिस्ट्रर मैंटेन करे । और इसके अलावा तेजाब की खुलेआम ब्रिकी नहीं होनी चाहिए। और इसके अलावा शादी समारोह और अन्य प्रोग्रामों में खुलेआम लाइसेंसी हथियार लेकर जाने और इस्तेमाल करने पर पाबंदी के आदेश जारी किए दिए गए हैं।