Latest news
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ , जुर्माने का भी किया एलान

ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ , जुर्माने का भी किया एलान

नई दिल्ली : अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर जुर्माना लगाने का एलान भी कर दिया है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह जुर्माना कितना होगा और किस लिए लगाया जाएगा।

ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका को व्यापार में घाटा हुआ है। इसके अलावा ट्रंप ने ये भी कहा कि भारत रूस से ज्यादा तेल और हथियार भी खरीदता है। अब दोनों देशों में सब सही नहीं है और इसलिए भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत चीन के साथ भी व्यापार करता है और हमसे ज्यादा टैरिफ लेता है। भारत से बीते सालों में व्यापार भी कम हुआ है।

ट्रंप ने एक ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा, “हालांकि भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा और उनके पास किसी भी देश की तुलना में सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने हमेशा अपने सैन्य उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा रूस से खरीदा है और चीन के साथ वे रूस से एनर्जी के सबसे बड़े खरीदार हैं, ऐसे में हर कोई चाहता है कि रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म हो और रूस हत्याओं को रोके। सब कुछ ठीक नहीं है।”

वहीँ भारतीय अधिकारियों का कहना है कि भारत अगस्त के मध्य में अमेरिका के साथ व्यापक व्यापार वार्ता पुनः शुरू करने की योजना बना रहा है। एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत की यात्रा पर आने वाला है। उम्मीद है कि अक्टूबर तक एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौता हो जाएगा।


Leave a Reply