Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पावरकॉम ने मैकेनिक को थमाया 26 लाख का बिल, अब ठीक करवाने को काट रहा चक्कर
Powercom gave a bill of 26 lakhs to the mechanic in Jalandhar, now it is circling to get it fixed

जालंधर में पावरकॉम ने मैकेनिक को थमाया 26 लाख का बिल, अब ठीक करवाने को काट रहा चक्कर

जालंधर : पावरकाम का नया कारनामा सामने आया है। पावरकाम लाखों रूपए का बिल भेजकर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। मिली जानकारी के
अनुसार ऐसा ही एक मामला बूटा मंडी के रहने वाले अनिल हीर का सामने आया है। जिसे पावरकाम ने 26 लाख रुपए का बिल हाथ में थमा दिया है। अनिल हीर के घर में सिर्फ दो बल्ब व एक पंखा चल रहा है। बिल सही करवाने को लेकर कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं लेकिन समस्या की जस की तस बनी हुई है। अनिल ने बताया कि बिल मिस प्रिंट है। इसकी जानकारी पावरकाम को भी दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि घर का एवरेज बिल 800 से एक हजार रुपए के बीच आता है। फरवरी के बाद पावरकाम ने लाखों का रुपए का बिल भेज दिया है। एक मैकेनिक होने के नाते लाखों रूपए का बिल कैसे भुगतान करेगा। मार्च में पावरकाम की ओर से नया मीटर लगाया। पावरकाम ने 1.20 लाख रुपए बिल जमा करवाने के लिए कह दिया। पावरकाम मीटर जंप होने की बात कह रहा है।

पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल ने कहा कि मामला ध्यान नहीं है। उपभोक्ता का बिल अधिक आया है तो संबंधित डिविजन के एक्सियन से बिल रिवाइज करने संबंधी बात कर सकते है। अगर फिर भी काम नहीं होता है शक्ति सदन में आकर मिल सकते है। उन्होंने कहा कि लाखों रुपए संबंधी बिल को चेक किया जाएगा।

 

 

source link


Leave a Reply