Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बिजली संकट गहराया , कुछ उद्योगों पर दो दिन का आफ डे लागू, सीएम ने बुलाई बैठक
Big news: Powercom's assistant JE dismissed 2 days before retirement, due to this big action taken

पंजाब में बिजली संकट गहराया , कुछ उद्योगों पर दो दिन का आफ डे लागू, सीएम ने बुलाई बैठक

पटियाला : पंजाब में बिजली संकट लगातार गहरा रहा है, बिजली कटों से लोगों पसीने छूट रहे है । राज्यभर में लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। कई जगह तो 24-24 घंटे से बिजली ही नहीं है। भीषण गर्मी में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ऐसे में लगातार गहरा रहे बिजली संकट की गाज अब उद्योगों पर गिरी है। मिली जानकारी के अनुसार सरकारी एवं सार्वजनिक दफ्तरों को भी तीन दिन के लिए एसी बंद रखने को कहा गया है। इस बीच, बिजली संकट से निपटने के लिए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज बैठक बुलाई है।

पंजाब में लार्ज इंडस्ट्री, आर्क फर्नेस इंडस्ट्री, इंडक्शन फर्नेस इंडस्ट्री एवं रोलिंग मिल-कैटेगरी दो एवं तीन फीड के लिए दो दिन का साप्ताहिक आफ डे लागू कर दिया गया है। वीकली आफ डे के दौरान फिक्स्ड चार्जेज वसूल नहीं किए जाएंगे। पावरकाम के सेंट्रल जोन में एक जुलाई वीरवार को दोपहर बाद चार बजे से लेकर तीन जुलाई दोपहर बाद चार बजे तक वीकली आफ डे रहेगा।

पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। दूसरा राज्य में धान की रोपाई का काम चल रहा है, ऐसे में बिजली की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। सूबे में बिजली की मांग 14500 मेगावाट के भी पार पहुंच गई है। इसके अलावा बठिंडा स्थित तलवंडी साबो प्लांट का एक यूनिट बंद होने से बिजली संकट बढ़ गया है। ऐसे में पावरकाम ने लोगों से बिजली की बचत करने को कहा है।

 

 

source link


Leave a Reply