Latest news
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing कांग्रेस हाईकमान से फैसला लेने की छूट न मिली तो ईंट से ईंट बजा दूंगा : नवजोत सिद्धू
Navjot Sidhu tweeted and said – I will stand with Rahul and Priyanka Gandhi whether the post remains or not.

कांग्रेस हाईकमान से फैसला लेने की छूट न मिली तो ईंट से ईंट बजा दूंगा : नवजोत सिद्धू

जालंधर : पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने अब सीधी धमकी दे दी है कि अगर उन्हें निर्णय लेने की छूट नहीं दी गई तो वह ‘ईंट से ईंट खड़का देंगे। और दर्शनी घोड़ा बनने का कोई फायदा नहीं।’ वहीँ , यह धमकी कांग्रेस हाईकमान को है या फिर CM कैप्टन अमरिंदर सिंह को, इसे लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गरम है।

ये बात इसलिए भी अहम है क्यूंकि CM कैप्टन के खिलाफ बगावत के बाद कांग्रेस हाईकमान की तरफ से हरीश रावत ने कहा था कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है, उन्हें पूरी कांग्रेस नहीं सौंपी। इसके अलावा कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले उनके सलाहकारों को हटाने की चेतावनी भी दी थी। रावत ने भी कहा कहा था कि सिद्धू उन्हें खुद हटाएं नहीं तो उन्हें पार्टी हटा देगी। वहीँ इसके जरिए सिद्धू को स्पष्ट संदेश दिया गया था कि वे पंजाब में मनमानी न करें।

नवजोत सिद्धू ने कहा,”मैं हाईकमान को एक ही बात कहकर आया हूं कि अगर मैं पंजाब मॉडल के जरिए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा तो अगले 20 साल तक पंजाब से कांग्रेस नहीं जाएगी। लेकिन अगर आप मुझे निर्णय लेने की छूट नहीं दोगे तो फिर मैं ईंट से ईंट भी खड़काउंगा। क्यूंकि दर्शनी (दिखावटी) घोड़ा बनने का कोई फायदा नहीं।

 


Leave a Reply