Latest news
बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह

India Living News

Hot News
You are currently viewing स्वर्गीय संतोख चौधरी के परिवार को पत्र भेज देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि; कहा – जमीन से जुड़े परिश्रमी और लोगों की सेवा में समर्पित नेता थे संतोख चौधरी
President of the country Draupadi Murmu paid tribute by sending a letter to the family of late Santokh Chowdhary

स्वर्गीय संतोख चौधरी के परिवार को पत्र भेज देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि; कहा – जमीन से जुड़े परिश्रमी और लोगों की सेवा में समर्पित नेता थे संतोख चौधरी

पंजाब की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा

जालंधर( अनुराग) : पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शनिवार 14 जनवरी को राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेसी सांसद श्री संतोख चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। श्री संतोख चौधरी 76 साल के थे और 2019 में लगातार दूसरी बार जालंधर से सांसद चुने गए थे।

सांसद संतोख चौधरी के निधन पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दूसरे नेताओं ने शोक जताया है।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्गीय संतोख चौधरी के निधन पर पहले ट्विटर के जरिये और अब चौधरी परिवार को पत्र लिखकर शोक जताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पत्र में लिखा है कि सांसद संतोख चौधरी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है
श्री संतोख सिंह चौधरी एक प्रतिष्ठित नेता थे और वह जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े रहे। वह हमेशा लोगों की सेवा के लिए समर्पित थे। पंजाब की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पत्र के जरिये कहा कि कृपया मेरी हार्दिक संवेदना स्वीकार करें। भगवान आपको और आपके परिवार को इस विपदा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Leave a Reply