Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुलिस ने नकली लाहौरी जीरा बनाने वाली फैक्ट्री पर की छापेमारी , मामला दर्ज

पुलिस ने नकली लाहौरी जीरा बनाने वाली फैक्ट्री पर की छापेमारी , मामला दर्ज

पंजाब : खबर है कि पुलिस ने बठिंडा जिले के गोबिंदपुरा गांव में स्थित शीतल पेय बनाने वाली एक फैक्टरी पर छापा मारकर वहां से नकली लाहौरी जीरा की करीब 1500 पेटी बरामद की।

प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब के मोहाली में संचालित फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की नकल करके बठिंडा में लाहौरी जीरा तैयार करने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।बता दें कि,मोहाली की फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कानूनी सलाहकार अरुण कुमार ने बठिंडा पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि कश्मीर हाइजीनिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गोविंदपुरा उनकी कंपनी द्वारा तैयार लाहौरी जीरा की नकल करके लाहौरी जीरा शीतल पेय तैयार कर रही है और उसे बाजार में बेच रही है।

अरुण कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कैंट थाना पुलिस ने 1500 डिब्बे लाहौरी जीरा बरामद किया और कश्मीर हाइजीनिक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Leave a Reply