Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, हो रहा था देह व्यापार का धंधा , 6 लड़कियां, 3 युवक काबू
Police raid in spa center in Jalandhar, prostitution was going on, 6 girls, 3 youths arrested

जालंधर में स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, हो रहा था देह व्यापार का धंधा , 6 लड़कियां, 3 युवक काबू

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में स्पा सेंटर में थाना 6 की पुलिस ने रेड की। मिली जानकारी अनुसार एक लड़की की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने चुनमुन मॉल में स्पा सेंटर में छापामारी की और वहां से 6 लड़कियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया है।

बता दे कि इस पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि चुनमुन मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर चलने वाले स्पा सेंटर में उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। उसने आरोप लगाया है कि शारीरिक संबंध बनाए जाने के दौरान ही स्पा मालकिन ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर रही है। लड़की ने कहा कि मालकिन ने उसे जाति सूचक शब्द भी कहे।

पीड़ित युवती ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि करीब डेढ़ माह पहले चुनमुन मॉल के स्पा सेंटर में वह काम करने के लिए आई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसी दौरान स्पा सेंटर में मसाज के लिए आए एक व्यक्ति के आगे उसे परोस दिया गया। स्पा की मालकिन ने मसाज कराने आए व्यक्ति से उसके संबंध बनवाने को मजबूर किया। पीड़िता ने कहा कि परेशान होकर आज उसने स्पा सेंटर को लेकर पुलिस को शिकायत दी।जिसके बाद पुलिस ने यहां दबिश दी।


Leave a Reply