Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में दो बदमाशों की मौत , दो अफसर घायल
police-kill-two-miscreants-in-encounter-in-singhpura-punjab

पंजाब में पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में दो बदमाशों की मौत , दो अफसर घायल

तरनतारन : सीमावर्ती गांव सिंहपुरा में सूचना के आधार पर छापामारी करने गई थाना वल्टोहा व खेमकरण की पुलिस पार्टियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दो अधिकारी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपितों पर फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना भिखीविंड के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की दस दिन पहले मौत हो गई थी। सरबजीत सिंह की भोग की रस्म गांव छिछरेवाल में चल रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस पर थाना वल्टोहा के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह व खेमकरण के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह गांव सिंहपुरा पहुंचे। निहंग सिंहों के वेश में कुछ आरोपितों ने तेजधार हथियारों से दोनों पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया।

इसके बाद इलाके की बड़े स्तर पर घेराबंदी की गई। घेराबंदी दौरान आरोपितों ने पुलिस पार्टी पर बार-बार हमले किए, जिसमें तेजधार हथियारों से दोनों अधिकारी गंभीर घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस में डालकर इलाज के लिए अस्पताल की ओर रवाना कर दिया गया। मौके पर जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपितों को एनकाउंटर में मार गिरा दिया गया। हालांकि मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई।

 

source link


Leave a Reply