Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुलिस कमिश्नर ने स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के लिए शहर के प्रमुख स्थानों का किया दौरा
Police Commissioner visited major places of the city to review the security arrangements on account of Independence Day

पुलिस कमिश्नर ने स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के लिए शहर के प्रमुख स्थानों का किया दौरा

जालंधर : स्वतंत्रता दिवस के चलते किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को शहर के प्रमुख स्थानों का दौरा किया। पुलिस कमिश्नर ने विशेष पुलिस नाकों की अचानक चैकिंग की, जिस दौरान उन्होनें अमृतसर जिले में टिफ़िन बॉक्स में बम की बरामदगी होने के बाद संभावित सुरक्षा खतरे के नज़रिए से पुलिस जवानों को चौकस रहने के आदेश दिए।

उन्होनें किसी भी कीमत पर अमन -कानून की स्थिति को कायम रखने के लिए कमिशनरेट पुलिस की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि शहर में सुरक्षा प्रणाली को यकीनी बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। उन्होनें आगे कहा कि सीनियर आधिकारियों की तरफ से रोज़ाना अपने अधिकार क्षेत्र में रात को अचानक चैकिंग की जाएगी।

भुल्लर ने आधिकारियों को प्रमुख स्थानों, विशेषकर भीड़ वाले क्षेत्रों पर नज़र रखने के आदेश दिए ,जिससे सुरक्षा को किसी भी तरह का ख़तरा होने पर निपटा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस काम में किसी भी तरह की ढील में सख्ती की जाएगी ,साथ ही कहा कि कमिश्नरेट पुलिस स्वतंत्रता दिवस के समारोह के उचित संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है।

 


Leave a Reply