Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुलिस कमिशनर की तुरंत कार्यवाही से माल्टा में फंसे तीन पंजाबी बचाए गए
Three Punjabis stranded in Malta were rescued by the prompt action of the Police Commissioner

पुलिस कमिशनर की तुरंत कार्यवाही से माल्टा में फंसे तीन पंजाबी बचाए गए

जालंधर : पुलिस कमिशनर की तुरंत कार्यवाही से माल्टा में फंसे तीन पंजाबी बचाए गए। पंजाब से मशीन ऑपरेटर का काम करने के लिए गए एक महिला समेत 3 लोग माल्टा में फंस गए। वहां उन्हें बंधक बना लिया गया और मारपीट समेत शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। इससे दुखी होकर जालंधर के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर दुखड़ा रोया।

DCP गुरमीत सिंह ने बताया कि जालंधर के रहने वाले सागर का वीडियो सोशल मीडिया से पुलिस तक पहुंचा। उसके साथ जालंधर का ही अर्शदीप व लुधियाना की कृष्णा देवी भी थी। तीनों को A&Z एक्सपोर्ट्स ने मशीनरी के साथ इन्हें भी माल्टा भेज दिया। उन्हें 14 दिन के लिए दुबई में रखा गया और फिर आगे माल्टा भेज दिया गया।

वीडियो के बारे में जब पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर को पता चला तो उन्होंने तुरंत कारवाही करते हुए अफसरों की ड्यूटी लगाई। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर अफसरों को कार्रवाई के लिए कहा। जिसके बाद A&Z कंपनी के मालिक को बुलाया गया। इसके बाद तीनों को वापस लाकर परिवार से मिला दिया गया है।

पीड़ितों ने पंजाब सरकार व कमिश्नरेट पुलिस का धन्यवाद किया। DCP ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए पीड़ितों की तरफ से लिखित शिकायत का इंतजार किया जा रहा है।

 

 

source link


Leave a Reply