Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर करना युवक को महंगा पड़ा , पुलिस ने किया अरेस्ट
police-arrested-a-young-man-who-fired-in-the-air-with-a-licensed-revolver

जालंधर में लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर करना युवक को महंगा पड़ा , पुलिस ने किया अरेस्ट

जालंधर : जालंधर में मेहतपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर रोड पर एक व्यक्ति को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करना भारी पड़ गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसके लाइसेंसी रिवाल्वर का लाइसेंस कैंसिल करने के लिए अधिकारियों से सिफारिश की है। घटना की जानकारी देते हुए मेहतपुर ठाणे की पुलिस ने बताया कि बीती बुधवार को उन्हें सूचना मिली थी कि इस्माइलपुर रोड पर एक व्यक्ति खेत के अंदर हवाई फायरिंग कर रहा है। घटना की सूचना के बाद किसी जान माल के नुकसान को बचाने के लिए मौके पर जब पुलिस की टीम पहुंची तो उन्हें एक युवक खेत के अंदर मोटर पर फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मेहतपुर के मोहल्ला सरदारा निवासी तेजवीर सिंह बताया।

पुलिस ने जब उससे हवाई फायरिंग करने का कारण पूछा तो युवक का कहना था कि उसका रिवाल्वर तो लाइसेंसी है। पुलिस ने जब यह सवाल किया है कि वह बिना किसी बात के हवाई फायरिंग क्यों कर रहा है तो युवक कोई जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ तत्काल केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और रिवाल्वर का लाइसेंस रद करने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की तैयारी करनी शुरू कर दी। युवक के सरेआम फायरिंग करने से इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

source link


Leave a Reply