Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के बठिंडा में आकर्षण का केंद्र बना सड़कों पर दौड़ता ‘प्लेन’, जानिए क्या है मामला
'Plain' running on the roads becomes the center of attraction in Bathinda, Punjab, know what is the matter

पंजाब के बठिंडा में आकर्षण का केंद्र बना सड़कों पर दौड़ता ‘प्लेन’, जानिए क्या है मामला

बठिंडा : आपने आसमान में उड़ने वाले और पानी में चलने वाले जहाज तो खूब देखे होंगे, लेकिन बठिंडा में इन दिनों सड़क पर दौड़ने वाला जहाज खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह जहाज रामा मंडी के कुलदीप सिंह हुंजन (कृषि औजार बनाने वाले मिस्त्री) और आर्कीटेक्ट रामपाल बेहनीवाल ने तैयार किया है। जानकारी मिलते ही लोग इसे देखने के लिए रामा मंडी पहुंचने लगे हैं। दोनों ने यह जहाज खास तौर पर शादी समारोह में दूल्हे के रथ के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए बनाया है। इस पर ढाई लाख रुपये लागत आई है।

मूलरूप से गांव ज्ञाना के रहने वाले 50 वर्षीय कुलदीप सिंह ने बताया कि वह आठवीं तक पढ़े हैं। 14 वर्ष की उम्र से ही रामा मंडी में कृषि औजार बना रहे हैं। अपने साथी रामपाल बहनीवाल के साथ मिलकर हर समय कुछ नया करने की सोचते रहते हैं। इस बार उन्होंने सड़क पर चलने वाले जहाज के बारे में सोचा। इसके लिए उनके दिमाग में सबसे पहले मारुति कार का इंजन इस्तेमाल करने का विचार आया।

बस फिर क्या था, करीब एक महीने में ही उन्होंने लड़ाकू विमान की शक्ल में यह जहाज तैयार कर दिया। यह जहाज शादियों में रथ के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है।इसे करीब 35 किलोमीटर की स्पीड पर चलाया जा सकता है।

 

source link


Leave a Reply