खबर है कि साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अनिका विजय विक्रमण को उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने इतनी बुरी तरह से पीटा की अनिका की आंखें और मुंह तक सुज गया है। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अनिका की ऐसी हालत थी कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। अनिका ने एक दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनकी आंख के साथ-साथ चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। अनिका ने तस्वीरें शेयर कर बताया कि उनकी ऐसी हालत उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने की है। वह उन्हें लगातार धमकी दे रहा है और परिवार की इज्जत पर भी कीचड़ उछाल रहा है।
अनिका ने एक्स-बॉयफ्रेंड अनूप पिल्लई पर मारपीट और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। अनिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं बदकिस्मती से अनूप पिल्लई नाम के एक शख्स को डेट कर रही थी। लेकिन उसने मुझे मेंटली और फिजिकली बहुत टॉर्चर किया। अनिका ने बताय़ा कि मुझे उसने कई बार धोखा दिया और इसलिए मुझे उसे छोड़ना पड़ा। उसने मेरा फोन तक तोड़ दिया ताकि मैं शूट पर न जा सकूं। दो दिन पहले हैदराबाद शिफ्ट होने से पहले उसने मेरा फोन लॉक कर दिया जिसके बाद उसने फिर मुझ पर ताबड़तोड़ मुक्के मारे। मैं फोन मांगती रही और वो मेरे मुंह पर बैठ गया। मुझे ब्रोंकाइटिस है और मेरी सांस रुक गई। उसने मुझे तब छोड़ा जब मैं लगभग बेहोश हो गई।