Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing सांसद रवि किशन के खिलाफ पंजाब की अदालत में गवाही दर्ज, जानें क्या है मामला
Punjab court records testimony against MP Ravi Kishan, know what is the matter

सांसद रवि किशन के खिलाफ पंजाब की अदालत में गवाही दर्ज, जानें क्या है मामला

फिरोजपुर : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में मोर्चे पर बैठे किसानों पर अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन की ओर से विवादित टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। मानहानि के इस मामले में गांव कटोरा निवासी किसान बलराज सिंह ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरमिलनजोत कौर की अदालत में गवाही दर्ज करवाई। बलराज सिंह ने अदालत में कहा कि सांसद ने धरने पर बैठे किसानों के प्रति गलत शब्दाबली का इस्तेमाल किया है।

इस पर अदालत ने अन्य गवाहों को भी 21 मई तक पेश करने के आदेश दिए। सांसद रवि किशन के खिलाफ पिछले माह मार्च में फिरोजपुर व जीरा में मामले दर्ज करवाए गए थे। एडवोकेट रजनीश दहिया ने बताया कि केस दर्ज करवाने से पहले 20 जनवरी को लीगल नोटिस भेजा गया था, लेकिन सांसद रवि किशन ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही माफी मांगी।

 

source link


Leave a Reply