Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing Pitbull Attack : जालंधर में पिटबुल ने मालकिन को ही नोचा , 20 मिनट तक मचाया उत्पात

Pitbull Attack : जालंधर में पिटबुल ने मालकिन को ही नोचा , 20 मिनट तक मचाया उत्पात

जालंधर: खबर है कि जालंधर की 66 फीट रोड पर फोलड़ीवाल से सटी ग्रीन वैली कालोनी में पिटबुल डॉग ने अपनी ही मालकिन को बुरी तरह से नोच डाला। प्राप्त जानकारी अनुसार पिटबुल ने 20 मिनट तक करीब 35 वर्षीय महिला को हाथ, पैर और कई जगह नोच डाला। उसे बचाना मुश्किल हो गया था।
इस दौरान महिला के करीब 10 साल के बेटे ने हिम्मत दिखाई और पिटबुल के मुंह में रस्सी डाल कर उसे दूर खींचा। बताया जा रहा है यह पिटबुल पहले भी कालोनी के कई लोगों को काट चुका है। लोग इसकी शिकायत करते थे, लेकिन घरवाले सुनते नहीं थे।

लेकिन जब शुक्रवार को खूंखार हुए पिटबुल ने करीब आधा घंटे तक कालोनी में उत्पात मचाया। जिस महिला ने पिटबुल को पाला उस पर हमला करने से पहले पिटबुल पहले सामने वाले घर में रहती एक छोटी बच्ची को काटने को पड़ा, लेकिन उसे स्वजनों ने बचा लिया। जब डॉग की मालकिन कंवलजीत कौर पत्नी प्रभजोत सिंह ने पिटबुल डॉग को घर के अंदर ले जाने की कोशिश की तो पिटबुल ने कंवलजीत पर ही हमला बोल दिया।

वहीं लोगों में इसे लेकर दहशत है। लोगों ने मांग की है कि इस तरह के खतरनाक कुत्तों के पालने पर रोक लगाई जाए। बता दे पिटबुल डॉग दुनिया में सबसे खूंखार नस्ल में से एक है। यह इंसानों के साथ ही जानवरों पर भी हमला बोल देते हैं। यह इतने आक्रमक होते हैं कि इनसे जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है।


Leave a Reply