Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में अब ठगी नहीं कर पाएंगे एजेंट, DC ने दी ये हिदायत , न मानी तो होगी कार्रवाई
71165 LPG connections given under Pradhan Mantri Ujjwala Yojana in Jalandhar - Deputy Commissioner

जालंधर में अब ठगी नहीं कर पाएंगे एजेंट, DC ने दी ये हिदायत , न मानी तो होगी कार्रवाई

जालंधर : आपको बता दे कि अब जालंधर शहर में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगने वाले ठगों की दुकानों के शटर बंद होने का समय आ गया है।बता दे कि पिछले दिनों ठग ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रद करने के बाद अब डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने एक और बड़ा कदम ठग एजेंटों पर नकेल डालने के लिए उठाया है। इस बाबत उन्होंने सिर्फ जालंधर शहर ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के दुकान और मकान मालिकों के लिए एक बेहद सख्त हिदायत जारी की है।

अब आदेशों के अनुसार, लोग अपने कमर्शियल या फिर नॉन-कमर्शियल परिसर किराए पर उन्हीं एजेंटों को दें, जो अधिकृत हैं। जिन्हें सरकार ने कंसल्टेंसी के लिए लाइसेंस जारी कर रखा है। उन्होंने कहा जिन्होंने अपने भवन ट्रैवल एजेंटों को विदेश भेजने का धंधा करने के लिए दिए हैं, उनके लाइसेंस जरूर चैक करें।

बता दे कि डिप्टी कमिश्नर ने अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए अनाधिकृत एजेंटों को परिसर किराए पर देने की रोक लगा दी है। वहीँ विवाद होने पर या फिर शिकायत मिलने पर यदि किसी के भवन में बिना लाइसेंस के एजेंट अपनी दुकानदारी चलाता हुआ पकड़ा गया तो अब जगह के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है, क्योंकि पिछले दिनों उनके ध्यान में आया है कि बहुत सारे ट्रैवल एजेंट किराए पर घर या दुकान लेकर लोगों के साथ लाखों रुपए की ठगी करते हैं औऱ फिर दुकान मकान को ताला लगाकर भाग जाते हैं। लेकिन जब लोग दुकान या मकान मालिक से पूछते हैं तो उन्हें कोई जानकारी नहीं होती।

 


Leave a Reply