Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के गुरुद्वारों में लगेगा ‘ऑक्सीजन दा लंगर’, गुरुघरों में कोरोना संक्रमित मरीजों को ‘संजीवनी’ देने की मुहिम
oxygen-da-langar-will-in-four-gurdwaras-of-punjab

पंजाब के गुरुद्वारों में लगेगा ‘ऑक्सीजन दा लंगर’, गुरुघरों में कोरोना संक्रमित मरीजों को ‘संजीवनी’ देने की मुहिम

लुधियाना : कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मुश्कलें बढ़ रही है। कई जगह ऑक्सीजन नहीं मिलने से लोगों की जान तक जा चुकी है। पंजाब में ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की जान न जाए इसके लिए एसजीपीसी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) ने गुरुघरों में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का प्रबंध किया है। इस मुहिम को ‘ऑक्सीजन दा लंगर’ नाम दिया गया है।

पंजाब के चार गुरुद्वारा साहिबों में कोविड सेंटर तैयार कर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए जाएंगे। एसजीपीसी ने विदेश से 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए हैं। इस मुहिम की शुरुआत बुधवार को लुधियाना के आलमगीर साहिब गुरुद्वारा से होनी थी। एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जगीर कौर को इसका शुभारंभ करना था, लेकिन कस्टम से क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण कंसंट्रेटर नहीं पहुंच पाए।

गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में 25 बेड, दो डाक्टर, नर्सिग स्टाफ आदि की व्यवस्था कर दी गई है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचने के साथ ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। इसके अलावा दमदमा साहिब तलवंडी साबो (बठिंडा), भुलत्थ (कपूरथला) के एक गुरुद्वारा साहिब और पटियाला के मोतीबाग स्थित गुरुद्वारा साहिब में भी मई के अंत तक कोविड सेंटर तैयार कर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगा दिए जाएंगे। दूसरे चरण में जिन जिलों में ऑक्सीजन की जरूरत है वहां गुरुद्वारा साहिबों में कोविड सेंटर बनाकर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए जाएंगे।

 

source link


Leave a Reply