Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में Oxygen Cylinder की कालाबाजारी का भंडाफोड़, फेयर डील एजेंसी का प्रबंधक राउंडअप
oxygen-cylinders-black-marketing-near-madan-floor-mill-chowk-in-jalandhar

जालंधर में Oxygen Cylinder की कालाबाजारी का भंडाफोड़, फेयर डील एजेंसी का प्रबंधक राउंडअप

जालंधर : जालंधर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही मेडिकल आक्सीजन की डिमांड काफी बढ़ गई है। जिस कारण आक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी के मामले भी सामने आ रहे है। इसी कड़ी में जालंधर के मदन फ्लोर मिल चौक के पास ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस ने फेयर डील ऑक्सीजन सप्लाई एजेंसी के प्रबंधक अश्वनी को कालाबाजारी के आरोप में राउंडअप किया है। मौके से 15 ऑक्सीजन सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं।

मानवाधिकार संगठन के पंजाब प्रधान शशि शर्मा ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को फेयरडील ऑक्सीजन गैस सिलेंडर एजेंसी को फोन करके अपने घर के लिए एक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर बुक कराया था। एजेंसी के प्रबंधक ने सिलेंडर 18,000 रुपये में देन की बात कही। जबकि यही सिलेंडर दस हजार रुपये में मिलता है।

इसके बाद उनके भेजे व्यक्ति ने कंपनी के प्रबंधकों को 18,000 रुपये दे दिए। इसके बाद ऑक्सीजन से भरा हुआ सिलेंडर उनके घर भिजवा दिया गया। हालांकि इसके बदले केवल 600 का बिल खेड़ा क्लिनिक के नाम पर काटा गया। शशि ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर को कालाबजारी की शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने इसकी जांच के आदेश दिए।

शशि शर्मा ने बुधवार को फिर से फेयर डील एजेंसी के प्रबंधकों को एक और ऑक्सीजन सिलेंडर देने को कहा। इस पर उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर का रेट 18,600 बताया। इसके बाद डीसी की टीम ने उनके भेजे व्यक्ति के साथ फेयर डील एजेंसी जाकर सिलेंडर खरीदा और उन्हें खाली सिलेंडर दिया। 18,600 रुपये के पेमेंट के बाद टीम ने एजेंसी के प्रबंधकों पर कार्रवाई शुरू कर दी।

 

source link


Leave a Reply