Latest news
पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में आप पार्टी ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने को लेकर एडीसी को ज्ञापन सौंपा
In Jalandhar, the AAP party submitted a memorandum to the ADC to improve health services and remove oxygen shortage.

जालंधर में आप पार्टी ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने को लेकर एडीसी को ज्ञापन सौंपा

जालंधर : जालंधर में आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर के एससी विंग के जिला प्रधान जसबीर सिंह जलालपूरी और उप प्रधान बलवंत भाटिया ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से किए गए प्रबंधों को नाकाफी बताते हुए अति शीघ्र स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने की मांग की है। इस संबंध में सोमवार को एडीसी जनरल जसवीर सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया। जसबीर सिंह जलालपूरी और बलवंत भाटिया ने कहां की महामारी की तरफ से अपने परिजनों का जानी नुकसान करवा चुके परिवारों के साथ उनकी सहानुभूति और संवेदना है। उन्होंने ने कहा की पंजाब सरकार के निम्न स्तरीय स्वास्थ्य प्रबंधन के कारण और निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाने में असमर्थ आम जनता और खासकर गरीब मौत के मुंह में धकेले जा रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी और उसकी वजह से लोगों की जान जाना सिस्टम के माथे पर कलंक हैं।

जलालपूरी और भाटिया ने कहा की जो परिवार महामारी की मार झेल रहे हैं। उनको दो महीनों के लिए राशन एवं गैस सिलेंडर निशुल्क दिया जाए। उन्होंने ने कहा कि लॉकडॉन के कारण रोजगार बंद होने के कारण गांव और शहरी हलकों के आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को दस-दस हज़ार नकद सहायता प्रदान की जाए। नरेगा श्रमिको की दिहाड़ी के बकाए तुरंत जारी किए जाएं और दिहाड़ी कम से कम 600 रुपए की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी अस्पतालों को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तुरंत डॉक्टरों, नर्सों तथा और जरूरी हेल्थ वर्करों अथवा मशीनरी का प्रबंध किया जाए। वैक्सीन लगाई जाए।

और उन्होंने मांग की पंजाब सरकार अपने चुनावी वादों के मुताबिक ऐलान की गई 2500 रुपए बुढ़ापा, विधवा, अंगहीन तथा आश्रित पेंशन लागू करे। इस मोके पार्टी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

 

 

source link


Leave a Reply