जालंधर : एशियन बैडमिंटन क्लब 2020 की तरफ से एक दिवसीय ओपन बैडमिंटन डे एंड नाईट टूर्नामेंट एक आयोजन स्थानीय बल्टन पार्क में दोपहर दो बजे से रात दो बजे तक करवाया गया इस सबंधी पूरी जानकारी देते हुए टूनामेंट ओर्गनइजर सतपाल सेतिया ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें भाग ले रही थी उन्होंने बताया कि टूनामेंट में पहले नम्बर पर जीतने वाली टीम सुनीक सहगल व जसविंदर सिंह को ट्रॉफी व 3100/ रुपए का नकद इनाम दिया गया जब कि रनरअप रहने वाली टीम को ट्रॉफी व 2100/ रुपए का नकद इनाम दिया गया तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ट्रॉफी व 1100/ रुपए का नकद इनाम दिया गया
श्री सेतिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त 500-500 रुपए के तीन लकी ड्रा भी निकाले गए श्री सेतिया के अनुसार जालंधर फोटोग्राफर्स क्लब, दी मास्टर क्लब, पावर विंग बैडमिंटन क्लब, डी एम न्यूज़, कालजीएट टेलर, गौरव मोबाइल हाउस, मिन्नी डिजिटल स्टूडियो, जगदीश स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, एम सी सी स्पोर्ट्स एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड, ऑपटिमा स्पोर्ट्स, अरोड़ा ट्रेडिंग कंपनी (एटीसी), जगजीत सिंह बेदी ( डेल्टा ट्रॉफीज), क्रेजी आरओ हट, डयनमिक लाफिंग योग सोसाइटी, डयनमिक लाफिंग वर्ल्ड, हेल्थ केयर सोसाइटी बल्टन पार्क, राजा साउंड व होटल ब्लेसिंग इन के सहयोग से करवाए जा रहे थे इस टूर्नामेंट को खेल उद्योग की कई नामी-गिरामी कंपनियों में योनेक्स, ऑप्टिमा, कौनएक्स, सिंडिकेट, ज ज जॉनएक्स, द्वारा स्पॉन्सर भी किया गया
उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट का शुभारम्भ जालंधर सेंट्रल हल्का के विधायक राजिंदर बेरी ने किया उन्होंने बताया कि जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा स्पेशल गेस्ट ने अपने कर कमलो द्वारा टीमों के लिये लकी ड्रा निकले इस के अलावा गेस्ट ऑफ ऑनर में रीतिन खन्ना, राम लखन, गगन रत्ती ,धीरज शर्मा राजा , सतीश कोहली , जसविंदर सिंह नागपाल , बब्बू नीलकंठ , बंटी नीलकंठ, जगदीश समराय, राजेश भट्टी, भी पहुंचे, टूनामेंट ओर्गनइजर सतपाल सेतिया ने बताया कि ओपन बैडमिन्टन नाइट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, स्पॉन्सर्स, ऑर्गनाइजिंग कमेटी के टीम मेंबर्स का कोटि कोटि धन्यवाद सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई