Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के हांडा न्यूरो हॉस्पिटल पर मरीज़ के परिवार ने लगाए लापरवाही के आरोप
Handa Neuro Hospital in Jalandhar accused of negligence by patient's family

जालंधर के हांडा न्यूरो हॉस्पिटल पर मरीज़ के परिवार ने लगाए लापरवाही के आरोप

जालंधर (सनी ) : जालंधर में स्तिथ हांडा न्यूरो हॉस्पिटल पर मरीज़ के परिवार द्वारा लापरवाही के आरोप की खबर मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक सौरव जैन के बेटे नवीश (4 ) का इलाज़ पिछले करीब तीन साल से इस हॉस्पिटल में इलाज़ चल रहा था। सौरव जैन ने बताया आज सुबह वह बेटे को चेक करवाने हॉस्पिटल लेके गए , उनके मुताबिक आज डॉक्टर ने बताना था कि बच्चे की मेडिसिन आगे चलनी है या बंद करनी है। उन्होंने बताया की हॉस्पिटल में रश होने से उनकी पर्ची का नंबर 21 था। जब काफी वेट करने के बाद उनकी टर्न थी तो रिसेप्शन स्टाफ ने बोल दिया कि उनकी फाइल गुम हो गयी है , मिल नहीं रही।

इस पर उन्होंने डॉक्टर से बात की तो डॉक्टर ने बोल दिया बिना फाइल देखे वो बच्चे को चेक नहीं कर सकते , फिर डॉक्टर ने कहा फाइल ढूंढ रहे है आप कल आना। इस पर मरीज़ के परिवार ने कहा , जो डॉक्टर 3 साल से इलाज़ कर रहा है वही बिना फाइल के बच्चे को चेक नहीं कर रहा तो , फाइल न मिलने की सूरत में और कोई डॉक्टर कैसे बच्चे का इलाज़ करेगा। उनका ये भी आरोप है कि फाइल में पिछली सारी मेडिकल हिस्ट्री है , इतनी बड़ी लापरवाही हॉस्पिटल कैसे कर सकता है। यहाँ सवाल ये है की हॉस्पिटल में से फाइल कैसे गुम हो गयी , और फाइल न मिलने की सूरत में आगे बच्चे का इलाज़ कैसे आगे चल पाएगा।

 

 


Leave a Reply