Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बोरवेल में दबे व्यक्ति का शव 45 घंटे बाद निकला
The body of a person buried in a borewell in Jalandhar was found after 45 hours.

जालंधर में बोरवेल में दबे व्यक्ति का शव 45 घंटे बाद निकला

जालंधर : खबर है कि जालंधर में 80 फुट गहरे बोरवेल में फंसे व्यक्ति का शव NDRF की टीम ने 45 घंटे बाद निकाल लिया है । लगातार मिट्‌टी में दबे रहने की वजह से सुरेश जिंदगी की जंग हार गया। बॉडी निकालने के बाद NHAI और NDRF की टीम ने उसे जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया।

जालंधर के ADC जसवीर सिंह ने बताया कि 45 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरेश के शव को बाहर निकाल लिया गया है। घटना स्थल के पास छप्पड़ (तालाब) के कारण 50 फुट की खुदाई के बाद मिट्‌टी काफी नरम थी। वह बार-बार खिसक रही थी, जिसके चलते रेस्क्यू में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसलिए बचाव के कार्य में टीम को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और इतना टाइम भी लगा। घटनास्थल पर 5 JCB मशीनें लगातार मिट्टी बाहर निकाली जा रही थी। यहां मिट्टी के 150 टिप्पर निकाले गए हैं। लेकिन इतना कुछ तामझाम करने के बावजूद भी सुरेश की जान नहीं बच पाई है। सुरेश जिस आक्सीजन सिलेंडर को लेकर बोर में उतरा था उसकी लाइफ भी 18 घंटे ही थी।

बता दे कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के तहत करतारपुर के पास बसरामपुर गांव में सड़क पर फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है, जहाँ ये हादसा हुआ है ।


Leave a Reply