Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में एक हफ्ता और बढ़ा लॉक डाउन – 21 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां- डिप्टी कमिश्नर
Jalandhar reached 15th rank due to lower death rate due to corona

जालंधर में एक हफ्ता और बढ़ा लॉक डाउन – 21 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां- डिप्टी कमिश्नर

मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कान्फ़्रैंस दौरान लिया गया निर्णय

जालंधर :कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के चलते जालंधर ज़िले में लाकडाऊन पाबंदियां एक और सप्ताह के लिए बढा दी गई है, नए दिशा निर्देशों अनुसार अब यह पाबंदी 21 मई 2021 तक लागू रहेंगी। इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने बताया कि यह निर्णय मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ वीडियो कान्फ़्रैंस दौरान विस्तार के साथ हुए विचार- विर्मश के बाद ज़िले में मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ज़िला प्रशासन की तरफ से लोगों की गतिविधियों, ज़रूरी और ग़ैर ज़रूरी दुकानें चलाने पर पाबंदियाँ 7 मई 2021 से लागू की गई हैं, जिनको अगले सात दिनों के लिए और बढा दिया गया है। श्री थोरी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री को ज़िले में कोविड -19 सम्बन्धित ताज़ा स्थिति के इलावा कोविड वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में अवगत करवाया गया है। उन्होनें बताया कि विचार विर्मश के बाद यह निर्णय लिया गया ,कि लाकडाऊन की पाबंदियों को एक और सप्ताह तक जारी रखा जाये।

उन्होनें बताया कि प्रशासन की तरफ से लाकडाऊन पाबंदियों को सख़्ती से लागू करने को सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होनें बताया कि ज़िला निवासी प्रशासन से किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हैल्पलाइन नंबर 0181 -2224417 पर संपर्क कर सकते हैं।

 


Leave a Reply