Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर CM भगवंत मान ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा
On the birth anniversary of Sri Guru Nanak Dev Ji, CM Bhagwant Mann gave a big gift to Punjabis.

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर CM भगवंत मान ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा

पंजाब : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा पंजाब लोगों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का शुभारंभ किया गया है। आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आम आदमी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल संगरूर के धूरी में पहुंचे। तीर्थ यात्रा की शुरुआत के समय बड़ी रेली की गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा पंजाब में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ की शुरुआत की गई है। ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत के बाद में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि यह योजना गुरू साहिब की शिक्षाओं और फलसफे के मुताबिक है, जिन्होंने लोगों को आपसी-भाईचारे और अमन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने किसी न किसी कारण अब तक इन धार्मिक स्थानों के दर्शन नहीं किये। सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार ने यह योजना श्रद्धालुओं को पूरे देश भर के अलग-अलग धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाने के लिए शुरू की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अमृतसर से 300 श्रद्धालु, जालंधर से 220 और धूरी से 500 से अधिक श्रद्धालु इस रेल गाड़ी के द्वारा श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी तीन महीनों में 50 हज़ार से अधिक श्रद्धालु यह सुविधा हासिल करेंगे। उन्होंने बताया कि इनमें से 13 हज़ार श्रद्धालु रेल गाड़ीयों के द्वारा जाएंगे और हरेक आठ दिनों के बाद चलने वाली इन 13 रेल गाड़ीयों में से हरेक गाड़ी में एक हज़ार यात्री जाएंगे। सीएम मान ने कहा कि श्रद्धालु बसों से सफऱ करेंगे और रोज़ाना की दस बसें चलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी इमरजेंसी से निपटने के लिए इन यात्रियों के साथ डॉक्टरों, वॉलंटियरों और अधिकारियों की एक टीम भी सफर करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों के पहुंचने से पहले सभी प्रबंधों के लिए अधिकारियों की एक टीम पहले भेजी गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 75 साल से अधिक उम्र वालों के साथ एक नौजवान को लेकर जाने की इजाजत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना पहले मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व अधीन दिल्ली सरकार ने शुरू की थी। उन्होंने कहा कि अब इस योजना को पंजाब में लागू किया गया है और नजदीकी धार्मिक स्थानों के लिए एसी बसें और दूर-दूराज के स्थानों के लिए रेल गाड़ीयों की सुविधा दी गई है। श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए उनको ए.सी. कमरे और खाने-पीने की वस्तुएं भी मुहैया की जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन रेल गाड़ीयों के द्वारा श्रद्धालु मथुरा, और वारानसी, श्री पटना साहिब, श्री हजूर साहिब ,अजमेर शरीफ और बाकी स्थानों के दर्शन करेंगे।

इस दौरान सीएम मान ने कहा कि बसों से श्रद्धालु श्री अमृतसर साहिब, श्री आनन्दपुर साहिब और श्री दमदमा साहिब, श्री वैष्णो देवी, माता चिंतपुर्नी जी, माता नैना देवी जी, माता ज्वाला जी, सालासर धाम, खाटू श्याम जी और अन्य स्थानों के दर्शन करेंगे।


Leave a Reply