Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing बैसाखी के पावन पर्व पर गुरुद्वारों में संगत ने की अरदास, श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़े श्रद्धालु
baisakhi-2021-devotees-reach-sri-harimandir-sahib

बैसाखी के पावन पर्व पर गुरुद्वारों में संगत ने की अरदास, श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़े श्रद्धालु

अमृतसर (संदीप ) : बैसाखी के पावन पर्व पर कोरोना व किसान आंदोलन का असर साफ दिख रहा है। कोविड प्रोटोकाल के कारण इस बार कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए हैं, लेकिन लोग गुरुद्वारों में माथा टेकने जरूर पहुंच रहे हैं। अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब में सुबह से ही श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहे हैं।

श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने खालसा साजना दिवस पर सिख संगत को बधाई दी है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक साल यह त्योहार सारे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। तख्त श्री दमदमा साहिब में 1706 में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने इस पर्व को श्रद्धा भावना से मनाया था। श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि नशों का त्याग करें और गुरु बानी का सिमरन कर धार्मिक रूप से मजबूत बनें। उन्होंने बताया कि आज वैशाखी पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और स्नान किया।

कोरोना प्रोटोकाल का असर भी गुरुद्वारों में दिखा। गुरुद्वारा प्रबंधकों द्वारा सेनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी और लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही थी।

 

source link


Leave a Reply