Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing नर्सिंग कॉलेज की छात्रा छत पर पति से फ़ोन पर कर रही थी बात , अचानक पैर फिसलने से गिरी नीचे
Nursing college student was talking to her husband on the phone on the terrace, suddenly fell down due to slipping feet

नर्सिंग कॉलेज की छात्रा छत पर पति से फ़ोन पर कर रही थी बात , अचानक पैर फिसलने से गिरी नीचे

गया (बिहार ) : बिहार के गया में देर रात अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जीएनएम सेकंड ईयर की छात्रा हॉस्टल की छत से अचानक नीचे गिर गई। इस घटना के बाद कॉलेज में मौजूद लोग वहां पहुंच गए। छात्रा को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन लड़की की हालत गंभीर होने के बाद देर रात उसे पटना रेफर कर दिया गया। सूत्रों की जानकारी के अनुसार , छात्रा हॉस्टल की छत पर रात करीब 11 बजे अपने पति से फोन पर बात कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ । हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि छात्रा खुदकुशी करना चाह रही थी, या फिर पैर फिसलने से यह दुर्घटना हुई।

उधर नर्सिंग छात्रावास की प्रभारी अमिता कुमारी ने कहा कि 29 जुलाई की रात करीब 11 बजे की ये घटना है। अचानक कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जब वह मौके पर पहुंची, तो वहां बबिता खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

 

source link


Leave a Reply