नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि उत्तर प्रदेश के आगरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम चलाने वाली दो सगी बहनें ने सुसाइड कर ली। इससे पहले उन्होंने सफेद कागज में कुछ लोंगों द्वारा सफेद कपड़ों के पीछे चलाने वाले काले साम्राज्य का काला चिट्ठा लिखा। इसे जिसने भी पढ़ा अंदर तक हिल गया। बहनों के सुसाइड नोट को पढ़कर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। उन्होंने अपने भाई से प्रार्थना की, कि भैया इस केस को जरूर लड़ना, चाहे जितना पैसा लग जाए। इसे अपनी बहन की राखी की ही समझ लेना।
हालांकि असली बातें तो अब पुलिसिया जांच के बाद ही सामने आ सकेंगी। मामला जगनेर थाना क्षेत्र का है। इसी क्षेत्र की रहने वाली दो बहन एकता (38) और शिखा (32) ने आज से कुछ वर्ष पहले प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम को जॉइन किया। उन्होंने इसे शांति को मार्ग पर आगे बढ़कर लोगों को शांति प्रिय जीवन दिलाने के उद्देश्य से अपनाया था। लेकिन शायद उन्हें यह आभास भी नहीं रहा होगा, कि वह जिस आश्रम में सफेद कपड़े धारण करके आईं हैं, उन्हें इसकी कीमत काली करतूतों का शिकार होकर असमय फांसी पर झूलकर चुकानी पड़ेगी।
मरने से पहले उन्होंने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें उन्होंने अपने साथ बीते उन पलों को लिखा, जिसमें वह घुट-घुटकर जी होंगी। बहनों ने मरने से पहले नीरज और उसके पिता ताराचंद के अलावा इसके बहन के ससुर गुड्डन पर आश्रम की महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाने की बात लिखी। उन तीनों को आजीवन जेल की सजा मिले। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से प्रार्थना की है। उन्होंने अपने भाई को राखी की सौगंध देकर कोर्ट में इस केस को लड़ने के लिए लिखा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है। घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं। आश्रम जाने वाली बहनों के परिवार वाले कुछ सोच नहीं पा रहे हैं। उन्हें अपनी बेटियों के सम्मान, उनकी इज्जत को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
जगनेर में बसेड़ी रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र में दो सगी बहनों ने आत्महत्या के मामले में मृतका के भाई सोनू सिंघल की तहरीर पर थाना जगनेर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना जगनेर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
ब्रह्माकुमारी की दो सगी बहनें एकता (38) और शिखा (32) के शव शुक्रवार को फंदे पर लटके मिले। घटनास्थल पर दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। इसमें माउंट आबू और ग्वालियर स्थित सेंटर से जुड़े दो लोगों सहित चार पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। परिवार के लोगों को देर शाम रूपवास सेंटर से जानकारी मिली कि उनकी दोनों बेटियों ने आत्महत्या कर ली है। इस पर वो पहुंचे। दोनों बहनों के शव हॉल में कुछ ही दूरी पर साड़ी से लटके मिले। पुलिस मौके पर पहुंची। दो सुसाइड नोट मिले हैं। इनमें एकता का तीन और शिखा का एक पेज का सुसाइड नोट है। सुसाइड नोट में नीरज सिंघल नामक व्यक्ति पर धोखा देने, उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।