Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing अब पंजाब कैबिनेट में भारी फेरबदल के संकेत , जानें किसकी होगी एंट्री व कौन होगा बाहर, सिद्धू पर संस्‍पेंस
Now there is a huge reshuffle in the Punjab cabinet, know who will enter and who will be out, suspense on Sidhu

अब पंजाब कैबिनेट में भारी फेरबदल के संकेत , जानें किसकी होगी एंट्री व कौन होगा बाहर, सिद्धू पर संस्‍पेंस

चंडीगढ़ : केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्‍तार के बाद अब पंजाब की कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में बड़े फेरबदल के संकेत हैं। सूत्रों की माने तो सोनिया गांधी से मुलाकात के उपरांत पंजाब कैबिनेट में भारी फेरबदल की तैयारी है। माना जा रहा है कि कुछ दिग्‍गज मंत्रियों की छुट्टी होगी और कुछ नए चेहरे कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। चर्चा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुखालफत करने वाले माझा के तीन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रधान नहीं बल्कि कांग्रेस की चुनाव स्‍क्रीनिंग कमेटी का सदस्‍य व कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाने की चर्चाएं हैं।

मंगलवार को मुख्यमंत्री की सोनिया गांधी के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद कांग्रेस का अंतर्कलह को लेकर स्थिति स्पष्ट होने लगी है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी ने एक बार फिर कैप्टन पर ही भरोसा जताया है।

इस बैठक के एक दिन बाद ही मुख्यमंत्री ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की। प्रशांत किशोर ने ही 2017 के चुनाव में अहम भूमिका अदा की थी। वहीं, पार्टी के उच्चस्तरीय सूत्र बताते हैं कि सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर ने मंत्रिमंडल और प्रदेश कांग्रेस में भारी फेरबदल का प्रस्ताव रखा था। इस पर सोनिया गांधी ने अपनी सहमति दे दी है। ऐसे में चर्चा है कि जल्द ही पंजाब कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है।

 

 

source link


Leave a Reply