Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing अब नए बिजली कनेक्शन में लगेंगे स्मार्ट मीटर, अब स्टाफ बिल देने नहीं आएगा
Now smart meter will be installed in new electricity connection, now staff will not come to pay bill

अब नए बिजली कनेक्शन में लगेंगे स्मार्ट मीटर, अब स्टाफ बिल देने नहीं आएगा

जालंधर : खबर है कि अब नए बिजली कनेक्शन में स्मार्ट मीटर ही लगेगा। इस मीटर की खासियत है कि जिस उपभोक्ता के घर में मीटर लग रहा है, वहां पावरकॉम का स्टाफ बिल देने नहीं जाएगा। इन मीटरों में सिम लगे हैं और इंटरनेट से कनेक्टेड हैं, जो हर महीने की बिजली खपत नोट कर पावरकॉम के सर्वर में फीड कर रहे हैं।

बाद में पावरकॉम का आईटी सेक्शन उपभोक्ता को हर महीने ऑनलाइन रकम की डिटेल भेज देगा। वर्तमान में 7 किलोवाट तक बिजली कनेक्शन पर प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली फ्री है। इसके बाद बिल की जो रकम बनेगी उसे भी यह मीटर नोट करते हैं। हालांकि स्मार्ट मीटर पहले से चल रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को जागरूक न करने से दिक्कतें पैदा हो गई हैं।

बता दे अब जो नए स्मार्ट मीटर लग रहे हैं, उनमें जैसे ही कोई उपभोक्ता छेड़छाड़ करेगा तो पावरकॉम के कंप्यूटर सर्वर में इसकी जानकारी दर्ज हो जाएगी। जालंधर में अलग-अलग डिविजनों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।


Leave a Reply