Latest news
इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला: बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, खैनी पर लगाया प्रतिबंध पंजाब में हुआ वड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 26 बड़े अफसरों का ट्रांसफर, 4 जिलों के बदले DC पंजाब में तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन युवतियों को मारी टक्कर, अमेजन कंपनी की महिला कर्मी की मौत पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू किया ‘ऑपरेशन परिहार’ जालंधर : चाइनीज डोर की चपेट में आने से 9 साल के बच्चे का कटा गला जालंधर में दर्दनाक हादसा : घर में आग लगने से विधायक की 28 साल की भतीजी की जलने से मौत नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए बीजेपी के नए अध्यक्ष लुधियाना में 50 तोले सोने के गहने लेकर नौकरानी फरार पंजाब में फुटबॉल मैच के दौरान 14 साल के खिलाड़ी की अचानक हुई मौत फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकराकर हुई हादसाग्रस्त , 5 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में अब सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे सेवा केंद्र, शनिवार को भी होगा कामकाज
Now service centers will open in Jalandhar from 9 am to 5 pm, work will be done on Saturday also

जालंधर में अब सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे सेवा केंद्र, शनिवार को भी होगा कामकाज

जालंधर : जिले में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद सेवा केंद्रों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब जिले के सभी सेवा केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। यही नहीं, वीकेंड लॉकडाउन हटने के बाद अब शनिवार को भी सेवा केंद्रों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। अभी तक सेवा केंद्रों में शाम 4 बजे तक ही काम हो रहा था। इसके अलावा शनिवार को वीकेंड लॉकडाउन की वजह से सेवा केंद्र बंद रहते थे। इस वजह से करीब 250 तरह की सरकारी सेवाओं के आवेदन के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।

DC घनश्याम थोरी ने कहा कि नागरिकों के लिए सेवा केंद्रों में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कामकाज के लिए अप्वाइंटमेंट लेकर आने वाले लोगों के लिए कुछ काउंटर रिजर्व रखे जाएंगे। सेवा केंद्रों में कोरोना नियमों का पालन करने पर खास नजर रखी जाएगी। सेवा केंद्रों में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा वहां काम करने वाले ऑपरेटरों को वैक्सीन भी लगाई जा चुकी है ताकि उनके जरिए किसी को संक्रमण न हो।

 

 

source link


Leave a Reply