Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, उठाया ऐसा कदम कि शर्मसार हुआ परिवार !
Mother of two children fell in love with a confectioner, took such a step that the family was embarrassed!

दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, उठाया ऐसा कदम कि शर्मसार हुआ परिवार !

UP : आजकल कब किसे किस्से प्यार हो जाए कुछ पता नहीं। ऐसा ही मामला सामने आया है कि उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी युवक को राजस्थान में काम करने के दौरान दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली।पति ने मुकदमा दर्ज कराया। जांच करते हुए आरोपी के घर पहुंची पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। उसे राजस्थान ले गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताल की पार का है। यहां के निवासी राजवीर, राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम कस्बा में हलवाई का काम करता था। वहीं रहने के दौरान दो बच्चों की मां से प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने चोरी-चुपके कोर्ट में शादी भी कर ली। एक माह पूर्व राजवीर महिला को साथ लेकर घर आ गया।

वहीं दूसरी तरफ महिला के पति द्वारा खाटू श्याम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार की देर शाम खाटू श्याम पुलिस, आगरा के पिनाहट कस्बा पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी राजवीर के घर पर छापेमारी की। घर से महिला को बरामद कर लिया। पुलिस कार्रवाई के लिए महिला को अपने साथ राजस्थान ले गई।


Leave a Reply