Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing उड़ान भरते ही रनवे पर गिरा स्पाइसजेट प्लेन का पहिया

उड़ान भरते ही रनवे पर गिरा स्पाइसजेट प्लेन का पहिया

नेशनल न्यूज़ : शुक्रवार 12 सितंबर को स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-2906, जो कांडला (गुजरात) से मुंबई जा रही थी, टेकऑफ के तुरंत बाद बड़ी परेशानी का शिकार हो गई। उड़ान भरते ही विमान का एक बाहरी पहिया रनवे पर गिर गया।

जब विमान ने दोपहर 2:39 बजे कांडला एयरपोर्ट के रनवे नंबर 23 से उड़ान भरी, उसी समय टॉवर कंट्रोलर ने देखा कि रनवे पर कोई काली बड़ी चीज गिरी है। जांच करने पर पता चला कि वह चीज विमान का ही एक पहिया था। हालांकि, इसके बावजूद विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और मुंबई एयरपोर्ट पर दोपहर 3:51 बजे सुरक्षित लैंडिंग कर दी। पायलट ने समय रहते तकनीकी खराबी की जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई, लेकिन पायलट ने रनवे नंबर 27 पर सुरक्षित लैंडिंग कर दी। विमान में 78 लोग सवार थे, जिनमें सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।


Leave a Reply