Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing होशियारपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट में 100 से अधिक लोग झुलसे, 2 की मौत

होशियारपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट में 100 से अधिक लोग झुलसे, 2 की मौत

होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर में दर्दनाक हादसे की खबर है। यहाँ होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर स्थित गांव मंडियाला के पास शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे किसी वाहन की टक्कर से एलपीजी से भरा टैंकर पलट गया। इससे टैंकर में भरी गैस से पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया। दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग झुलस गए।

सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल, होशियारपुर ले जाया गया और राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए होशियारपुर फायर ब्रिगेड के अलावा दसूहा, फगवाड़ा और जालंधर से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।

हादसे में झुलसे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह हादसा टैंकर के किसी वाहन से टकरने के बाद पलट जाने से हुआ। टैंकर के पलटते ही इसमें धमाका हुआ तो लोगों ने समझा कि कोई बम धमाका हुआ है।

लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते गैंस टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। जैसे ही गैस ने पूरे गांव को अपनी चपेट में लिया तो किसी घर की जल रही आग से पूरा गांव आग के गोले में तब्दील हो गया। एहतियात के तौर पर होशियारपुर जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया। झुलसे लोगों को सरकारी अस्पताल लाया गया ।

घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा और उपायुक्त आशिका जैन मौके पर पहुंचें और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान कर रहा है। उपायुक्त ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च स्तरीय अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी का इलाज सिविल अस्पताल होशियारपुर में चल रहा है। घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे, इसके लिए अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है।


Leave a Reply