Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM भगवंत मान ने हरियाणा के कॉलेजों को PU से मान्यता देने से किया इनकार
CM Bhagwant Mann warns employees going on strike, ESMA will be imposed

CM भगवंत मान ने हरियाणा के कॉलेजों को PU से मान्यता देने से किया इनकार

चंडीगढ़  : हरियाणा अपने कॉलेजों को पीयू से मान्यता देने की मांग कर रहा है। CM भगवंत मान का हरियाणा के कॉलेजों को पंजाब यूनिवर्सिटी से मान्‍यता देने से इनकार किया है। इस मामले में अब तीसरे दौर की वार्ता 3 जुलाई सुबह 11 बजे अगली मीटिंग बुलाई गई है। हालांकि, सीएम मान ने कहा, “जब भी वे बात करना चाहेंगे हम उनकी बात सुनेंगे, हालांकि, हम पीयू के साथ हरियाणा के कॉलेजों को संबद्ध करने के लिए सहमत नहीं होंगे। वे अपने कॉलेजों के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय लेकर आए थे। अब, वे अपने ही विश्वविद्यालय के मूल्य को स्वीकार करने से इनकार क्यों कर रहे हैं?”

“पीयू पंजाब की विरासत है, जो लोगों की भावनाओं, संस्कृति और साहित्य से बुनी गई है। लाहौर में मूल विश्वविद्यालय परिसर को विभाजन के बाद होशियारपुर में स्थानांतरित कर दिया गया था। यह मूल रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और संघ राज्यों के लिए 20:20:20:40 शेयरों में बांटा गया था। 1970 में, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने कहा था कि राज्य पीयू के साथ अपने कॉलेजों को मान्यता देने में अनिच्छुक था। इसलिए 1973 में हरियाणा ने भी पीयू सीनेट का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया।


Leave a Reply