Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में MLA शीतल अंगुराल और रमन अरोड़ा ने दिया भाजपा को तगड़ा झटका, चार पार्षदों समेत कई भाजपा नेता आप में शामिल
MLA Sheetal Angural and Raman Arora gave a big blow to BJP in Jalandhar, many BJP leaders including four councilors joined AAP

जालंधर में MLA शीतल अंगुराल और रमन अरोड़ा ने दिया भाजपा को तगड़ा झटका, चार पार्षदों समेत कई भाजपा नेता आप में शामिल

जालंधर : जालंधर में आम आदमी पार्टी के MLA शीतल अंगुराल और MLA रमन अरोड़ा ने भाजपा को आज तगड़ा झटका दिया है। सर्किट हाउस में स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने चार पार्षदों समेत कई भाजपा के नेताओं को आप में शामिल करवाया है। इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, सुरिंदर सिंह सोढ़ी, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी व अन्य उपस्थित थे।

आप में शामिल होने वालों में पार्षद पति अमित संधा और उनकी पत्नी चरणजीत संधा, पार्षद वीरेश मिंटू व उनकी पत्नी, विनीत धीर और उनकी पत्नी श्वेता धीर, प्रभदयाल और उनकी पत्नी पार्षद अनीता शामिल हैं। इन सबके अतिरिक्त सौरभ सेठ और उनकी पत्नी कविता सेठ भी आप में शामिल हुई हैं।

इस दौरान स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि जिन भी लोगों ने आज भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी को जॉइन किया है वह सब पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि रिवायती पार्टियों में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। वहां पर पुराने नेता नए लोगों को आगे नहीं आने देते। जबकि आम आदमी पार्टी में आम कार्यकर्ता की पूरा मान सम्मान है।

 


Leave a Reply