Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर रेलवे स्टेशन पर सेहत विभाग की टीम तैनात, अब ट्रेन से आने-जाने वालों का होगा कोविड टेस्ट
Health department team deployed at Jalandhar railway station, now passengers going to and from the train will have a Kovid test

जालंधर रेलवे स्टेशन पर सेहत विभाग की टीम तैनात, अब ट्रेन से आने-जाने वालों का होगा कोविड टेस्ट

जालंधर (संदीप ) : लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज़ों को देखते हुए अब रेल यात्रियों के प्रति भी सेहत विभाग सतर्क हो गया है। इसके मद्देनज़र जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों के कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। एंटीजन रैपिड के साथ टीमें RT-PCR टेस्ट भी कर रही हैं। जो भी यात्री टेस्ट देकर जा रहा है, उसका पूरा ब्यौरा रखा जा रहा है। अगर वो पॉजिटिव आता है तो तुरंत उसे आइसोलेट कर दिया जाएगा। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर कोविड टेस्ट कर रही डॉ. दीप्ति बैंस व रूरल मेडिकल अफसर (RMO) डॉ. रॉकी कुमार ने कहा कि यात्रियों के टेस्ट लेने के साथ उन्हें इसके बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।

कोरोना महामारी रोकने के लिए पहले जब लॉकडाउन लगा तो ट्रेनें भी बंद कर दी गई थी। हालांकि अब जालंधर से गुजरने वाली करीब 60 से ज्यादा ट्रेनें चालू हो चुकी हैं। जो पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों में भी जाती हैं। वहां से रोजाना यात्री यहां आ रहे हैं। इसे देखते हुए अब प्रशासन की तरफ से रेल यात्रियों के कोविड टेस्ट का कदम उठाया गया है।

 

source link


Leave a Reply