Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

पंजाब . लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया । यह घटना सरहिंद स्टेशन पार करने के तुरंत बाद हुई, जब ट्रेन की बोगी नंबर 19 से अचानक धुआं निकलने लगा।

धुआं देखते ही यात्री घबरा गए और बोगी में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि उस डिब्बे में कई व्यापारी यात्रा कर रहे थे। उन्होंने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया। ट्रेन रुकते ही पायलट ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए कहा और रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी वहां पहुंचीं और सभी ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं


Leave a Reply