Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing एक करोड़ के लालच में पुलिस थाना के SHO ने कर दिया यह कांड
In the greed of one crore, the SHO of the police station did this scandal

एक करोड़ के लालच में पुलिस थाना के SHO ने कर दिया यह कांड

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से एक अनोखा मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार चंडीगढ़ के एक पुलिस स्टेशन के एडिशनल एस.एच.ओ. पर पंजाब के एक व्यापारी से करोड़ों की लूट का गंभीर आरोप लगा है। उक्त एस.एच.ओ. चंडीगढ़ के थाना 39 में बतौर एडिशनल एस.एच.ओ. तैनात था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के ज़िला बठिंडा के बिज़नेसमैन ने SHO पर अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलीभगत कर उसका अपहरण करने तथा उससे एक करोड़ रुपए की लूट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने उक्त एस.एच.ओ. के विरुद्ध केस दर्ज़ कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि SHO ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर 2 हज़ार के नोट बदलने की एवज़ में बठिंडा के व्यापारी को अगवा किया और उससे करोड़ों लूटे। मामला जब एस.एस.पी. तक पहुंचा तो इस बात का खुलासा हुआ।


Leave a Reply