Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के दो दोस्तों की किस्मत चमकी , डेढ़ करोड़ की निकली लाटरी
Luck of two friends from Punjab shines, lottery worth Rs 1.5 crore won

पंजाब के दो दोस्तों की किस्मत चमकी , डेढ़ करोड़ की निकली लाटरी

पंजाब : कहते है किस्मत बदलते देर नहीं लगती ऐसा ही मामला पंजाब के अबोहर में हुआ है यहाँ दो दोस्तों की किस्मत मिनटों में बदल गई। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब स्टेट मासिक डियर लॉटरी का पहला डेढ़ करोड़ का इनाम इन दोस्तों का निकला है। दोनों दोस्तों ने मिलकर ये लॉटरी का टिकट घंटाघर के बाहर एक लॉटरी विक्रेता से रविवार को ही खरीदा था। वहीं रविवार रात को ड्रा निकाला गया और ये दोनों दोस्त डेढ़ करोड़ के विजेता बने।

जोगिंदर उर्फ कुकी व उसका दोस्त रमेश सिंह ने इनाम निकलने के बाद बताया कि वह पिछले लंबे समय से मिलकर ही लॉटरी टिकट खरीदा करते थे। इससे पहले कई बार छोटे इनाम तो निकले लेकिन पहली बार डेढ़ करोड़ का इनाम निकला है। जोगिंदर उर्फ कुकी की कपड़े की छोटी दुकान है और वह पहले खुद भी लॉटरी टिकट बेचा करते थे जबकि दोस्त रमेश सिंह बिजली बोर्ड का सेवानिवृत्त मीटर रीडर हैं। उन्हें जैसे ही डेढ़ करोड़ के इनाम निकलने का पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि वह इस पैसे से अपने बेरोजगार बेटों को रोजगार कराएंगे।


Leave a Reply