Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing दहेज के लोभी लड़के के परिवार वाले शादी से मुकरे , एक दिन पहले ही हुआ था शगुन समारोह
The boy's family- greedy for dowry- refused to marry- the shagun ceremony had taken place a day before

दहेज के लोभी लड़के के परिवार वाले शादी से मुकरे , एक दिन पहले ही हुआ था शगुन समारोह

लुधियाना : आज के समय में भी कई लोगों में दहेज की सोच खत्म नहीं हुई है। खबर मिली है कि लुधियाना में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि दहेज न मिलने के कारण लड़के के परिवार वाले शादी से ही मुकर गए जबकि एक दिन पहले ही लड़का और लड़की का शगुन समारोह हुआ था। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को शिकायत भी दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले की जानकारी देते हुए लड़की के परिवार ने कहा कि उनकी बेटी की मोरिंडा के लड़के के साथ शादी तय हुई थी। मंगलवार को उन्होंने मोरिंडा जाकर होटल में शगुन समारोह किया था और बुधवार को फिरोजपुर रोड स्थित एक होटल में शादी समारोह था। वे सभी तैयार होकर बारात का इंतजार कर रहे थे लेकिन बारात नहीं आई। जैसे ही लड़की सज-दज कर ब्यूटी पार्लर से आई तो बिचौले ने बताया कि लड़के वाले लाखों रुपए कैश और गाड़ी की डिमांड कर रहे हैं। अगर वे दहेज की मांग पूरी कर सकते हैं तभी वह बारात लेकर आएंगे।

लड़की के पिता ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा है कि उक्त आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आने वाले समय में कोई व्यक्ति दहेज के लोभ में आकर किसी लड़की की जिंदगी खराब न करें।


Leave a Reply