Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : जालंधर में छोटे भाई ने की बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या

बड़ी खबर : जालंधर में छोटे भाई ने की बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या

जालंधर : खबर है कि जालंधर देहात में थाना मकसूदां क्षेत्र के गांव रायपुर रसूलपुर में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी मिली है कि इस घटना में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव रायपुर निवासी सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। हत्या का आरोप मृतक के छोटे भाई मंजीत सिंह पर है। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना मकसूदां पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस परिवार के लोगों के बयान दर्ज कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थाना मकसूदां के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात गांव रायपुर में दोनों भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान छोटे भाई मंजीत सिंह ने अपने बड़े भाई सरबजीत पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की पत्नी रूपिंदर कौर ने बताया कि उनके पति और देवर मंजीत सिंह के बीच कई महीनों से जमीन बंटवारे को लेकर तनाव चल रहा था। सोमवार रात करीब 10 बजे मंजीत उनके घर आया और जोर-जोर से चिल्लाकर विवाद शुरू कर दिया। रूपिंदर कौर के मुताबिक, जब वह अपने पति के साथ बाहर देखने गईं तो मंजीत ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सरबजीत ने अपनी पत्नी को घर के अंदर भेजकर उनकी जान बचाई, लेकिन मंजीत ने उन पर हमला जारी रखा। गंभीर रूप से घायल सरबजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मंजीत सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है।


Leave a Reply