Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing तेंदुए ने पांच मवेशियों को बनाया अपना शिकार, गांव में दहशत का माहौल

तेंदुए ने पांच मवेशियों को बनाया अपना शिकार, गांव में दहशत का माहौल

हिमाचल : उपमंडल की छछेती पंचायत के सारा काईला गांव में तेंदुए के दिखने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। गांव के अमर सिंह के घर के पास बने बाड़े में बंधी 3 बकरियां और 2 बकरे तेंदुए का शिकार बन गए। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात की है, जब तेंदुआ बाड़े में घुस गया और सभी मवेशियों को मार डाला।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ समय से इलाके में तेंदुआ और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इससे न सिर्फ मवेशियों की जान को खतरा है, बल्कि गांव वालों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

गांव के लोगों ने प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाने की अपील भी की है।


Leave a Reply