Latest news
महंगाई का झटका : LPG गैस सिलिंडर के बढ़े दाम, जानिए नए रेट रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए सांग ‘टटीरी’ पर उठे विवाद पर मांगी माफी पंजाब में बिजली हुई सस्ती : बिजली दरों में 1.5 रुपये प्रति यूनिट तक की हुई कमी कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का हुआ मर्डर , चाकू से हुई हत्या महेंद्र सिंह धोनी की गाड़ी का कटा चालान, इतना लगा फाइन जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार यूएई में फंसा जालंधर में निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत जालंधर में एसीपी और एसएचओ पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायल और अमेरिकी हमले में मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में नाईट कर्फ्यू के दौरान 99 ब्यूटी एकेडमी में देर रात हुई चोरी , घटना CCTV फुटेज में हुई कैद
Late night robbery at 99 beauty academy during night curfew in Jalandhar, CCTV footage captured

जालंधर में नाईट कर्फ्यू के दौरान 99 ब्यूटी एकेडमी में देर रात हुई चोरी , घटना CCTV फुटेज में हुई कैद

जालंधर : जालंधर में बेखौफ चोर आये दिन नाईट कर्फ्यू में भी चोरियों को अंजाम दे रहे है। इसी क्रम में शहर में नाइट कर्फ्यू के दौरान एक और बड़ी वारदात हो गई। बस स्टैंड के नजदीक 99 ब्यूटी एकेडमी का शटर तोड़कर चोर कैश, LED, मोबाइल ले उड़े। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों चोर वहां लगे CCTV फुटेज में कैद हो गए। जिसे लेकर पुलिस उनका सुराग लगाने में जुट गई है। खास बात यह है कि काफी समय बाद पहली बार ऐसा था कि इस बिल्डिंग में रात को सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर नहीं आया था।

एकेडमी चलाने वाले अमृतसर के प्रभजोत सिंह ने बताया कि बुधवार को वह एकेडमी बंद कर चले गए। गुरुवार सुबह उन्हें फोन आया कि उनकी एकेडमी का शटर व ताले टूटे हुए हैं। वो तुरंत यहां पहुंचे तो देखा कि चोर अंदर से काफी सामान लेकर चले गए हैं। उन्होंने उनकी लैब का दरवाजा भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। उनके आने से पहले पुलिस भी पहुंच चुकी थी। जिसके बाद CCTV चैक की गई तो उसमें चोर नजर आ गए। 

 

 

source link


Leave a Reply