Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में DC ऑफिस के बाहर लोक इंसाफ पार्टी ने मेडिकल माफिया का पुतला फूंका , बोले- इलाज के नाम पर लूट बंद हो
lok insaaf party burnt effigy of medical mafia outside DC office in Jalandhar

जालंधर में DC ऑफिस के बाहर लोक इंसाफ पार्टी ने मेडिकल माफिया का पुतला फूंका , बोले- इलाज के नाम पर लूट बंद हो

जालंधर : कोरोना के महंगे इलाज के विरोध में लोक इंसाफ पार्टी (LIP) ने जालंधर में अनोखे ढंग से विरोध किया। उन्होंने गले में फंदा डालकर मेडिकल माफिया का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कोरोना के इलाज के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। अपनी कमाई के लिए कोरोना की बीमारी को बढ़ा-चढ़ाकर इस तरह पेश किया जा रहा है ताकि लोगों में दहशत हो। और कहा कि अस्पतालों की लूट पर अफसर व पंजाब सरकार भी खामोश बैठी है।

lok insaaf party burnt effigy of medical mafia outside DC office in Jalandhar
lok insaaf party burnt effigy of medical mafia outside DC office in Jalandhar

 

लोक इंसाफ पार्टी के जिला प्रधान जसबीर बग्गा व यूथ प्रधान कमलजीत सिंह ने कहा कि हम भी मानते हैं कि कोरोना की बीमारी फैली हुई है लेकिन इसके इलाज के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। पंजाब सरकार ने प्रति बैड इलाज खर्च तय कर दिया, अब अस्पताल वालों की जब तक मर्जी मरीजों को डराकर अपने यहां रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक रेट फिक्स कर दे कि चाहे जितने दिन इलाज चले, अस्पताल को यही पैसा मिलेगा तो लूट रुक सकती है।

उन्होंने कहा कि घर के एक मेंबर को कोरोना हो जाए तो उसके इलाज करवाने के लिए पूरे परिवार की सड़क पर आने की नौबत हो चुकी है। इसके बावजूद पंजाब सरकार व अफसर इस बारे में कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। इस मौके करमजीत सिंह, एनडी पवार, सौरभ शर्मा, रणजीत सिंह, कुनाल चड्‌ढा, नवीन सेठी, सुखविंदर सिंह बाबा, राहुल शर्मा, भूपिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

 

 

source link


Leave a Reply