नई दिल्ली : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जानकारी मिली है कि प्रीति जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। वहीँ उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। मिली जानकारी अनुसार उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम की भी घोषणा कर दी है। बता दे कि प्रीति ज़िंटा ने अपने बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रीति ज़िंटा ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।
वहीँ प्रीति ज़िंटा ने पोस्ट में लिखा है- मैं आज आप सभी के साथ हमारी अच्छी खबर शेयर करना चाहती हूं। मैं और जीन बहुत ज्यादा खुश हैं। हमारे दिलों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है, क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough ने जन्म लिया है।