Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में नाईट कर्फ्यू के दौरान युवक पर कातिलाना हमला, इलाके में फैली दहशत
Killing attack on youth during night curfew in Jalandhar, panic spread in the area

जालंधर में नाईट कर्फ्यू के दौरान युवक पर कातिलाना हमला, इलाके में फैली दहशत

जालंधर : शहर में भार्गव कैंप में आरके ढाबे के पास करीब एक दर्जन हमलावरों ने एक युवक को तेजधार हथियारों से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को ग्लोबल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। देर रात तक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार मंगू बस्ती के रहने वाले विक्रम नाम के युवक पर रात करीब 10:30 बजे हमला हुआ।विक्रम आरके ढाबे के पास किसी काम से आया था कि करीब एक दर्जन हमलावरों ने बीच सड़क उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। राहगीर उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसे ग्लोबल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

 

 

source link


Leave a Reply